Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : हिंदू नव वर्ष पर जुगसलाई सीएचसी में मरीजों के बीच फल वितरण किया

Jamshedpur (Sunil Pandey) : अरिहंत विश्व कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर जुगसलाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया. इस संदर्भ में ट्रस्ट के महेंद्र जैन ने बताया की इस ट्रस्ट की स्थापना देश के महान चिंतक एवं विचारक गोविंदाचार्य जी के विचारों से प्रेरित होकर की गई है. उन्होंने बताया की इस ट्रस्ट द्वारा भविष्य में वंचित समाज के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय की स्थापना, गौ आधारित कृषि को प्रश्रय, पर्यावरण संरक्षण एवं समाज हित से जुड़े अन्य क्षेत्रों में कार्य किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-change-in-union-minister-gadkaris-minute-to-minute-schedule-will-reach-the-city-an-hour-earlier/">जमशेदपुर

: केंद्रीय मंत्री गडकरी के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम में बदलाव, एक घंटे पहले पहुंचेंगे शहर

आरएसएस के संस्थापक का है जन्म दिन

उन्होंने बताया की आज हिंदू नव वर्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा हेडगेवार के जन्मदिवस पर फल वितरण कर इस ट्रस्ट के कार्यों की शुरुआत की गई. आज फल वितरण के अवसर पर मुख्य रूप से महेंद्र जैन, दिलीप गोलछा, कमल गोलछा, अनिल मोदी, चंद्रलता जैन, राजेंद्र वैद, हेमेंद्र जैन,  डा अनिल राय, देव कुमार, नितिन झा, धीरज जैन, सुनील गुप्ता, उमेश पांडे, मुकेश भदानी,रमेश कुमार सिंह, एवं अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chaitra-shukla-pratipada-celebrated-with-yoga-yagya-and-havan-at-kadma-vijaya-heritage/">जमशेदपुर

: कदमा विजया हेरिटेज में योग, यज्ञ  व हवन के साथ मना चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही