Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: लीगल इंपावरमेंट कैंप में 37524 लोगों के बीच 432.52 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: जिला विधिक सेवा प्राधिकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को साकची रवींद्र भवन में मेगा विधिक सेवाएं सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के 37524 लोगों के बीच 432.52 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इस वर्ष रवींद्र भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसके पहले सभी प्रखंडों में नवम्बर-दिसंबर 2021 में इस तरह के कैंप लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया था. इसे भी पढ़ें: पूर्वी">https://lagatar.in/illegal-mining-3-in-east-singhbhum-district-social-organizations-and-political-parties-protest-against-illegal-mining/">पूर्वी

सिंहभूम जिले में अवैध माइनिंग-3: अवैध खनन पर सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों ने जताया विरोध

आम जनता को सस्ता एवं त्वरित न्याय देने का प्रयास: अनिल कुमार मिश्रा

कार्यक्रम में बतौर मुख्‍य अतिथि उपस्थित प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से आम जनता को सरकार की महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं का लाभ सुलभता से प्राप्त होता है. आम जनता को सस्ता एवं त्वरित न्याय मिले यही प्रयास रहता है. सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों तक विधिक सेवा की जानकारी पहुंचे इस दिशा में लीगल वॉलंटियर (पीएलवी) एवं पैनल अधिवक्ता पैनल द्वारा शिविर लगाकर लोगों को जानकारी दी जाती है. विधिक सेवा सशक्‍तीकरण शिविर को झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला ने सहित अन्य ने भी संबोधित किया.

कोर्ट एवं पुलिस का चक्कर लगाने से मिलती है मुक्ति: एसएसपी

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एम तमिल वणन ने कहा कि इस कैंप के माध्यम से कानूनी समस्याओं एवं शंकाओं का समाधान मिलता है. शिविर में शामिल लोगों से उन्होंने कहा कि वापस जाकर अपने आसपास के लोगों को इस कैंप के बारे में जानकारी दें, ताकि वे भी इसका लाभ ले सकें. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी डालसा और जिला प्रशासन की ओर से शिविर लगाकर हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया. लोगों को पुलिस एवं कोर्ट का चक्कर नहीं लगाना पड़े इस दिशा में इस तरह के कैंप काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं. कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी, उप विकास आयुक्त प्रदीप प्रसाद, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा एवं निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह मौजूद थी. हालांकि संबोधन से पहले उपायुक्त सूरज कुमार जरूरी कारणों से चले गए.

विभिन्न विभागों के 13 स्टॉल लगाए गए थे

मेगा विधिक सेवाएं सह सशक्तीकरण शिविर में विभिन्न विभागों के 13 स्टॉल लगाए गए थे. जहां लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. साथ ही कुछ लोगों को मौके पर लाभान्वित किया गया. कैम्प में आधार का एक कैम्प लगाया गया था. जहां काफी संख्या में लोगों ने अपने आधार को अपडेट कराया अथवा नया इनरोलमेंट कराया. इसके अलावे जेएसएलपीएस, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, मत्स्य विभाग,  समाज कल्याण विभाग,  नगर विकास, श्रम, उद्योग, बैंक, आपूर्ति, राजस्व एवं वन विभाग के स्टॉल शामिल थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-82-thousand-parents-of-the-district-submitted-affidavits-and-told-that-their-children-do-not-drive-vehicles/">जमशेदपुर:

जिले के 82 हजार अभिभावकों ने शपथ पत्र जमा कर बताया कि उनके बच्चे वाहन नहीं चलाते
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही