Search

 
 
 

Jamshedpur : गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर गोलमुरी चौक पर राहगीरों के बीच चना-शर्बत वितरण

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : सिखों के पांचवें गुरु व शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर रविवार को जेम्को सिख नौजवान सभा की ओर से गोलमुरी चौक पर छबील का आयोजन किया गया. परंपरा के अनुसार गोलमुरी चौक पर अरदास हुई. उसके बाद राहगीरों के बीच शर्बत और चना प्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान अमनदीप सिंह ने बताया कि गुरु जी की याद में छबील लगाई गई. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/kunal-shadangi-resigns-from-the-post-of-bjp-state-spokesperson/">Breaking

: कुणाल षाड़ंगी ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, अपमानित करने का लगाया आरोप
उन्होंने कहा कि सभी को गुरु अर्जन देव जी के बताये मार्ग पर चलना चाहिए, उसके अनुसार सेवा में लगे रहने से ही जीवन का सच्चा सुख मिलता है. कार्यक्रम में जमशेदपुर लोकसभा संसदीय सीट के निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु, जेम्को नौजवान सभा के प्रधान जोरावर सिंह, अमनदीप सिंह, करनदीप सिंह, अवतार सिंह, राज्यपाल सिंह, आशीष कुमार समेत अन्य शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : कौन">https://lagatar.in/who-is-jha-who-collects-money-for-the-policemen-from-kolhan-to-khunti/">कौन

है झा जी? जो कोल्हान से लेकर खूंटी तक पुलिसवाले के लिए करता है वसूली!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही