Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : तीज पर सुहागिन महिलाओं के बीच मेंहदी का वितरण

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का बड़ा महत्व है. भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का व्रत रखा जाता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए हरतालिका तीज का निर्जला व्रत रखती हैं. इस वर्ष तीज का त्योहार 18 सितंबर को मनाया जाएगा. जिसको देखते हुए सिने तारिका माधुरी दीक्षित के दीवाने के नाम से प्रसिद्ध पप्पू सरदार ने शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं के बीच मेंहदी का वितरण किया. वहीं 17 सितंबर को तीज का व्रत करने वाली महिलाओं के बीच पप्पू सरदार सूट एवं साड़ी का वितरण करेंगे. इस अवसर पर पप्पू ने कहा कि कुछ यूनिक तरीके से समाज के लोगों की सेवा करने की प्रेरणा उन्हें उनकी बहन माधुरी दीक्षित से मिलती है. समाज के लोगों की सेवा करने जो खुशी की अनुभूति होती है, इसको शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mud-spread-on-main-roads-city-residents-worried/">जमशेदपुर

: मुख्य सड़कों पर फैला कीचड़, शहरवासी परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही