Search

 
 
 

जमशेदपुर : मेगा कैंप में 26.95 लाख के केसीसी का वितरण, 107 नये आवेदन प्राप्त हुए

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : गोलमुरी -सह- जुगसलाई प्रखंड सभागार में गुरूवार को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण कैंप का आयोजन किया गया. उक्त कार्यक्रम कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देश के आलोक में किया गया. कैंप मे विभिन्न किसानों के बीच 26 लाख 95 हजार रुपए का केसीसी वितरण किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर उक्त कैंप आयोजित किया गया जिसमें प्रखंड क्षेत्र के किसानों को लाभान्वित किया गया. उन्होंने बताया कि केसीसी वितरण शिविर में विभिन्न बैंकों की ओर से किसानों के हित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dsp-animesh-sudhir-kumar-and-inspector-shankar-will-be-honored-with-the-excellent-service-medal-on-august-15/">जमशेदपुर

: डीएसपी अनिमेष, सुधीर व इंसपेक्टर शंकर होंगे अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

107 आवेदन फार्म जमा हुए

किसान क्रेडिट कार्ड वितरण कैंप में विभिन्न किसानों की ओर से 107 केसीसी से जुड़ा आवेदन जमा कराया गया सभी आवेदनों को संबंधित बैंकों को छानबीन एवं कार्रवाई के लिए भेज दिया गया कैंप में प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, एटीएम बीटीएम जनसेवक, किसान मित्र तथा बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jdu-state-president-khiru-mahto-will-come-to-jamshedpur-on-28th-will-participate-in-the-organizational-meeting/">जमशेदपुर

: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो 28 को आएंगे जमशेदपुर, संगठनात्मक बैठक में लेंगे हिस्सा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही