Jamshedpur ( Sunil Pandey) : आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक गुरूवार को जिला सभागार में हुई. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी दीपू कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, कार्यपालक दण्डाधिकारी संतोष महतो, सुमित प्रकाश, निशा कुमारी एवं ज्योति कुमारी उपस्थित थे. वहीं सभी प्रखंडों के एमओ एवं गोदाम प्रबंधक ऑनलाइन जुड़े. अप्रैल महीने में 13 दिन बीत जाने के बाद भी पटमदा प्रखंड में खाद्यान्न का वितरण शुरू नहीं होने पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने नाराजगी जाहिर की. उन्होने स्पष्ट कहा कि प्रखंड में खाद्यान्न उपलब्ध होते ही लाभुकों में वितरण शुरू होना चाहिए. शहरी क्षेत्र के पीडीएस डीलरों द्वारा कम मात्रा में खाद्यान्न वितरण किया गया है जिसका जांच संबंधित एमओ को करने का निर्देश दिया. जिन पीडीएस डीलरों का वितरण कम प्रदर्शित हो रहा उनका जांच कर कार्रवाई की अनुशंसा करने का निदेश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-school-children-upset-due-to-scorching-heat-mercury-reached-41-7-degree-celsius/">जमशेदपुर
: तपती गर्मी से स्कूली बच्चे परेशान, पारा पहुंचा 41.7 डिग्री सेल्सियस
: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के मुख्य सचिव से की बात, स्कूल के समय में परिवर्तन की मांग की [wpse_comments_template]
: तपती गर्मी से स्कूली बच्चे परेशान, पारा पहुंचा 41.7 डिग्री सेल्सियस
पोटका के पीवीटीजी परिवारों को नहीं मिला राशन
डाकिया योजना के अंतर्गत जिले के 5295 पीवीटीजी परिवारों में से 3196 को अप्रैल माह का खाद्यान्न का पैकेट मिल चुका है. वहीं पोटका एवं गोलमुरी-सह- जुगसलाई में वितरण शुरू नहीं हुआ है. एमओ को निर्देश दिया गया कि अविलंब सभी पीवीटीजी परिवारों तक खाद्यान्न पहुंचायें. वहीं राशन कार्ड में नए सदस्यों का नाम, मोबाइल नंबर, आधार संख्या, लिंग, आदि जोड़ने तथा नया राशन कार्ड बनाने, डीलर बदलने और कार्ड सरेंडर करने के आवेदनों को जांचोंपरांत अग्रसारित करने का निर्देश दिया गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि पीजीएमएस में 86 मामले लंबित हैं. सभी बीएसओ को समयबद्ध रूप से इनके निष्पादन का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-state-spokesperson-kunal-shadangi-spoke-to-the-chief-secretary-of-the-state-demanding-change-in-school-timings/">जमशेदपुर: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के मुख्य सचिव से की बात, स्कूल के समय में परिवर्तन की मांग की [wpse_comments_template]
Leave a Comment