Search

जमशेदपुर : जिला प्रशासन ने मानगो में 60 दुकानों को तोड़ा

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को सीओ के नेतृत्व में मानगो चौक से मिथिला डेयरी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान डिवाइडर के बीच बने लगभग 50 से 60 दुकानों को हटाया गया. इससे पूर्व भी मानगो में सड़क के बीच डिवाइडर से दुकानों को हटाया गय था. आज फिर से डिवाइडर के एक हिस्से में बची हुई दुकानों को मजदूरों और जेसीबी की मदद से हटाया गया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-opposing-summer-vacation-cuts-in-colleges-teachers-working-by-wearing-black-badges/">जमशेदपुर

: कॉलेजों में गर्मी छुट्टी कटौती का विरोध, काला बिल्ला लगा कर काम कर रहे शिक्षक

दुकानदारों को पहले से दे दी गई थी सूचना 

इस दौरान दुकानदारों द्वारा कोई खास प्रतिरोध नहीं किया गया. क्योंकि उन्हें पहले से सूचना दे दी गई थी. वैसे भी उनके अगल-बगल की दुकानें पहले ही हटाई जा चुकी हैं. इस अभियान में मानगो के सीओ हरिश्चंद्र मुंडा, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव, जुस्को के अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे. टाटा स्टील की ओर से डिमना से मानगो गोलचक्कर के बीच सेंट्रल बुर्ज का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. इसके तहत पार्क और बागवानी की जा रही है. सेंट्रल बुर्ज में ओपन जिम बनाए जा रहे हैं. ताकि मानगो निवासी इसक लाभ ले सकें. इसे भी पढ़ें :महेंद्र">https://lagatar.in/good-news-for-dhonis-fans-will-not-retire-from-ipl/">महेंद्र

सिंह धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी, IPL से संन्यास नहीं लेंगे प्लेयर!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//