Search

 
 
 

जमशेदपुर : घोड़ाबांधा नया बस्ती के दिव्यांग को जिला प्रशासन ने दी ट्राई साइकिल

 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/DC-TRI.jpg"

alt="" width="771" height="865" /> Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : डीसी विजया जाधव के निर्देश पर जिला समाज कल्याण विभाग ने घोड़ाबांधा के नया बस्ती के रहने वाले दिव्यांग दिनेश रजवार को ट्राई साइकिल प्रदान की गई. डीसी को सोशल मीडिया के जरिए दिनेश रजवार के दिव्यांग होने और चलने फिरने में दिक्कत की जानकारी मिली थी. इसके बाद डीसी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्या ठाकुर को दिव्यांग का हालचाल जानने और उसकी मदद करने का निर्देश दिया. इसके बाद जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या का ठाकुर के निर्देश पर गोलमुरी सह जुगसलाई बाल विकास परियोजना कार्यालय में दिव्यांग को शनिवार को ट्राई साइकिल दी गई. दिव्यांग के परिजनों ने ट्राई साइकिल मिलने पर डीसी का आभार जताया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-parents-teacher-meeting-organized-in-xavier-school-gamharia/">आदित्यपुर

: जेवियर स्कूल गम्हरिया में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित

जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रशासन तैयार

डीसी विजया जाधव का कहना है कि दिव्यांगजनों और अन्य जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रशासन हर वक्त तैयार है. जरूरतमंदों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है. कुछ दिन पहले दिव्यांगों का यूडी आईडी प्रमाण पत्र बनाने के लिए सघन अभियान चलाया गया था. इससे पेंशन आदि योजनाओं का लाभ उन्हें मिलेगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही