Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिला प्रशासन ने नेशनल हाईवे पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर एसडीओ धालभूम पीयूष सिन्हा के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान चलाया गया. डिमना चौक से पारडीह चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क किनारे खड़े करीब 35 वाहनों पर चालान का स्टीकर चिपकाया गया. साथ ही सभी वाहन चालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए नेशनल हाईवे में निर्धारित पार्किंग स्थल में ही वाहन पार्किंग करने का सख्त निर्देश दिया गया. इस अवसर पर एसडीओ ने कहा कि इस तरह से वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना दुर्घटना को आमंत्रण देता है. [caption id="attachment_571268" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/JSR-dto2_670.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अभियान के दौरान पदाधिकारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-application-for-fir-against-bjp-leader-nandlal-agarwal-and-associates/">धनबाद:

भाजपा नेता नंदलाल अग्रवाल व सहयोगियों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए आवेदन

वाहन चालकों को समझनी होगी अपनी जिम्मेदारी

प्रशासन के साथ ही वाहन चालकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए. ताकि उनकी एक गलती से किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हो. इस अभियान के दौरान हुंडई शोरूम के बाहर सर्विसिंग कराने आई गाड़ियों को सड़क किनारे पार्किंग किया हुआ पाया गया. एसडीओ धालभूम ने शोरूम संचालक को स्पष्ट निर्देश दिया कि क्षमता के अनुरुप ही वाहनों को सर्विसिंग के लिए बुलाएं अन्यथा सड़क किनारे वाहन खड़ा पाये जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. इस अवसर पर डीटीओ दिनेश रंजन, सीओ जमशेदपुर अमित श्रीवास्तव, डीएसपी ट्रैफिक कमल किशोर, मानगो ट्रैफिक थाना के पुलिस बल मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही