Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई ओवर ब्रिज से थाना तक लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाए जिला प्रशासन – आजसू पार्टी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मंगलवार को आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त विजया जाधव से मिला. इस दौरान पार्टी नेताओं ने जुगसलाई ओवर ब्रिज से थाना तक होने वाले सड़क जाम के संबंध में एक मांग पत्र सौंपा. जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने उन्हें बताया की जुगसलाई फाटक गोलचक्कर से जुगसलाई पावर हाउस गेट तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक भारी जाम लगता है. जिससे कई बच्चों का स्कूल छूट जाता है. उक्त स्थल पर प्रतिदिन दुर्घटना भी होती है. इस दौरान उन्होंने पिछले दिनों एक बच्चे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने का भी जिक्र किया. उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान से सुना तथा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-marwari-sammelan-sakchi-branch-distributed-fruits-and-sherbet-among-passers-by/">जमशेदपुर

: मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा ने राहगीरों के बीच फल एवं शर्बत का किया वितरण

पांच सूत्री मांगें

टाटा स्टील के पावर हाउस गेट से घुसने वाले मजदूरों के लिए कारखाना जाने के लिए ऊपरी पैदल पुल अथवा उपरी सड़क पुल का निर्माण किया जाय, जुगसलाई  फाटक से जुगसलाई थाने तक की सड़क के बीच पूर्व में जो लोहे की रेलिंग थी उसे पुनः स्थापित किया जाय, नए उपरी सड़क पुल पर रोशनी की व्यवस्था की जाए तथा पुल के दोनो छोर पर गोलचक्कर का निर्माण कराया जाय, सड़क दुर्घटना में मृत जुगसलाई के बालक ललित प्रसाद के परिजनों को मुआवजा प्रदान किया जाय, प्रतिनिधिमंडल में कमलेश दुबे, अरूप मल्लिक, चंदेश्वर पांडे, मृत्युंजय सिंह, प्रवीण प्रसाद, हेमंत पाठक, देवाशीष,  ललन झा, तनवीर आलम, धनेश कर्मकार, तसव्वर खान, सुधीर सिंह, सैकत सरकार, लक्ष्मण बाग, दिनेश जायसवाल, सोनू भाटिया, प्रमोद चौबे, सरफराज मनोज मुखी, खान, समीर खान, मोनू शर्मा रोशन, शिवम, अभिनव, रोशन मुखी, अभिषेक यादव आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-extortion-gangs-busted-eight-members-arrested/">जमशेदपुर

: छिनतई करने वाले दो गिरोह का पर्दाफाश, आठ सदस्य गिरफ्तार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही