Search

 
 
 

Jamshedpur : जिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला फूंका

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : नीट यूजी में भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को साकची गोलचक्कर पर विरोध-प्रदर्शन किया. इस दौरान पार्टी की ओर से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया. उन्होंने कहा कि भाजपा नीत केंद्र की एनडीए सरकार में भारत के छात्र नौजवानों का भविष्य लगातार अंधकारमय होता जा रहा है. नीट यूजी 2024 के परिणाम में संगठित भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी राष्ट्रव्यापी आंदोलन चला रही है. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-young-man-was-called-from-home-and-shot-serious/">Jamshedpur

: युवक को घर से बुलाकर मारी गोली, गंभीर

सुप्रीम कोर्ट है पूरा भरोसा

उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार की आंख के नीचे इतने बड़े घोटाला और भ्रष्टाचार को लगातार संरक्षण दिया जा रहा है. हमें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है कि इस संगठित भ्रष्टाचार का एक-एक पहलू उजागर होगा और दोषी सलाखों के पीछे होंगे. इस दौरानन पार्टी के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, अवधेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, फिरोज खान, रजनीश सिंह, धर्मा राव, अतुल गुप्ता,गुरदीप सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, अरूण कुमार सिंह, शिबु सिंह, धीरज कुमार, त्रिनाथ, रविंद्र शर्मा, वैभव उपाध्याय समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही