Search

 
 
 

जमशेदपुर : महिला पहलवानों के समर्थन में आयी जिला कांग्रेस, भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष का पुतला फूंका

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भारतीय कुश्ती महासंघ से जुड़ी महिला पहलवानों का यौन शोषण किए जाने की पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने विरोध किया. विरोध स्वरूप कांग्रेस की ओर से बृहस्पतिवार को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सह भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का पुतला दहन किया. तत्पश्चात धरना देकर विरोध जताया. इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार एवं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मंजीत आनंद एवं महामंत्री अपर्णा गुहा ने बताया कि महिला पहलवानों ने देश का नाम रौशन किया है. लेकिन वैसी महिलाओं के साथ भाजपा के सांसद ने यौन शोषण किया हैं. इस मामले में केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है. कांग्रेस पार्टी ने सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह पर कड़ी कानूनी करवाई की मांग की. पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, शिल्पी चक्रवर्ती, अवधेश सिंह, संध्या दास, बेबी, सामंत कुमार, राकेश शाहू, रंजीत सिंह समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-discussion-on-empowering-one-stop-center-in-task-force-meeting/">जमशेदपुर

: टास्क फोर्स की बैठक में वन स्टॉप सेंटर को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही