Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिला कांग्रेस ने किया मोदी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, कहा-अन्नदाता किसान पर आंसू गैस व प्लास्टिक की बुलेट की कार्रवाई महापाप

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को बिष्टुपुर में मोदी के सरकार के खिलाफ विरोध मार्च व प्रदर्शन किया. पार्टी के जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेतागण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय से बिष्टूपुर मेन रोड में मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि मोदी सरकार की अगुवाई में अन्नदाता किसानों को आतंकवादियों की तरह घेरा जा रहा, पीटा जा रहा है, आंसू गैस छोड़े जा रहे हैं, ड्रोन का इस्तेमाल हो रहा है, प्लास्टिक की गोलियों से मारा जा रहा है, किलें लगाई जा रही है, 30 लोग जख्मी हो गए हैं, कुछ लोगों की आंखों में प्लास्टिक के बुलेट लग चुके हैं. उनका जीवन बर्बाद हो गया है. क्या हम अपने किसानों पर इस प्रकार अत्याचार करेंगे और सहेंगे? क्या यही केंद्र सरकार है? इससे सावधान होने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : चंपाई">https://lagatar.in/champai-government-division-of-departments-among-ministers-know-who-is-responsible-for-which-department/">चंपाई

सरकार : मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, जानिये किसके जिम्मे कौन विभाग
उन्होंने कहा कि नौजवानों से रोजगार छीन लिया गया. आम जनता को महंगाई के मुंह में धकेल दिया, हर चीज पर टैक्स बढ़ा दिया, गैस,पेट्रोल, खाने-पीने के पदार्थ लोगों के बीच में दूरियां पैदा कर रही है. दो या तीन उद्योगपतियों को बढ़ाने के लिए इतने कड़े फैसले लेकर आम जनता पर अत्याचार जारी है. कार्यक्रम में केके शुक्ल, अमरजीत नाथ मिश्र, जितेन्द्र सिंह, संजय यादव, सफी अहमद खान, अपर्णा गुहा, मो सलीम, ज्योति मिश्र, अतुल गुप्ता, ऊषा यादव, कुमार गौरव, नलिनी कुमारी, गुरदीप सिंह, इंतिखाब वास्ती, सन्नी सिंह, प्रशेनजीत सेन, मुन्ना मिश्र, आशीष ठाकुर, रंजीत सिंह, रीता शर्मा,संजय घोष, गड्डी दोवी, संजय सिंह आजाद समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही