Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिला कांग्रेस ने भुइयांडीह लाल भट्टा से भुइयांडीह ग्वाला बस्ती तक निकाली भारत जोड़ो यात्रा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर की अगुवाई में गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा सोमवार को दूसरे दिन भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई. गोलमुरी प्रखंड कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लकी शर्मा के नेतृत्व मे निकाली गई यात्रा भुईयाडीह स्थित बाबूडीह लाल भट्टा से प्रारंभ होकर कानू भट्टा शांति नगर होते हुए भुईयाडीह ग्वाला बस्ती चौक में पदयात्रा का समापन हुआ, जिसमे जनता के बीच नुक्कङ सभा, पम्प्लेट वितरण किया गया. इस दौरान जिला कांग्रेस के कार्यकारी नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि भाजपा देश को बांटने की राजनीति कर रही है. लोगों के बीच विद्वेश पैदा कर नफरत की राजनीति कर रही है. उन्होंने आम लोगो से कांग्रेस की नीतियों पर चलने की अपील की. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mani-netajis-126th-birth-anniversary-at-sant-nandlal-smriti-vidya-mandir/">घाटशिला

: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में मनी नेताजी की 126वीं जयंती

भारत जोड़ो योत्रा में ये लोग थे शामिल

यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रमोद मिश्रा, कांग्रेस नेता राजा सिंह राजपूत, प्रखंड उपाध्यक्ष नरेश सिंह, बारीडीह मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरे कृष्णा लोहार, सिदगोड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मन्नू झा, बारीडीह मंडल कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनीष मार्डी, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष मनीष चंद्रवंशी, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वास, गोविंद भागदल, महासचिव अनिता कुमारी, सचिव पूजा डे, गोलमुरी मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी, सचिन कुमार, जमशेदपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चंदन यादव, बारीडीह मंडल कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गौतम रविदास आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fir-of-theft-done-after-dispute-in-partnership/">जमशेदपुर

: पार्टनरशीप में विवाद के बाद किया चोरी का एफआइआर
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही