Search

 
 
 

जमशेदपुर : सड़क निर्माण में अति आवश्यक योजनाओं को शामिल कराने को कार्यपालक अभियंता से मिले जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत छोटा गोविंदपुर में ग्रामीण विकास विभाग कार्य प्रमंडल द्वारा किये जा रहे सड़क निर्माण कार्य में कुछ अति आवश्यक सड़कों को योजना में शामिल करने की मांग को लेकर जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह शनिवार को कार्यपालक अभियंता राजेश रजक से मिले. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा की. साथ ही अन्य कुछ महत्वपूर्ण सड़कों एवं नालों के निर्माण की मांग की. डॉ परितोष ने बताया है कि कार्यपालक अभियंता इन समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है. इस दौरान उन्होंने कार्यपालक अभियंता को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/everyone-will-have-their-own-permanent-house-in-jharkhand-by-2027-cm/">झारखंड

में 2027 तक सबके पास होगा अपना पक्का मकान : सीएम

 ये हैं मांगें

  • योजना के डीपीआर के अनुसार चांदनी चौक से लेकर विवेक विद्यालय स्कूल तक सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर है ।विवेक विद्यालय प्लस टू स्कूल होने के साथ-साथ घनी आबादी से घिरा है,इस सड़क की चौड़ाई कम से कम 5 मीटर की जाए.
  • गोविंदपुर मुख्य सड़क राधे श्याम सिंह के दुकान से राम मंदिर तक सड़क के एक ओर लगभग 700 मीटर लंबाई नाले के अति आवश्यकता है.
  • गोविंदपुर हाट बाजार के समीप 100 मीटर सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर है.
  • भोला बगान से विवेक विद्यालय तक आने वाली सड़क का निर्माण करवाया जाए.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही