Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिजली कट की समस्या को लेकर जिला पार्षद पूर्णिमा मलिक ने विद्युत कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन,

Jamshedpur (Sunil Pandey) : बिजली कट की समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने मंगलवार को बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बिजली कटने की समस्या का निदान करने की मांग की. पुर्णिमा मल्लिक ने बताया कि कुछ दिनों से उनके जिला परिषद क्षेत्र में बिजली कट की समस्या ज्यादा हो रही है. शाम से रात तक बिजली लगातार आंख मिचौली कर रही है. वहीं कहीं-कहीं  रात-रात भर बिजली गुल रहती है, इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से के बीमार एवं बच्चों का रहना मुश्किल हो गया है. उन्होंने लोड सेडिंग नहीं करने का आग्रह किया. साथ ही प्रमथनगर कामिनी रोड में 200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने,स भट्टा बस्ती, राव कॉलोनी, पटरा बस्ती, बनर्जी लकड़ी टाल, दुखों, तिलकागढ़ लोहार बस्ती, गोबरा टोला एवं मुंडा बस्ती में बिजली के पोल गाड़ने की मांग की. इसके अलावे झारखंड बस्ती में लटक रहे हाईटेंशन तार में जाली लगाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में देबरोतो विश्वास, मोजीब, गौरव, आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-state-executive-president-of-salute-tiranga-honored-in-odisha/">जमशेदपुर

: सैल्यूट तिरंगा के झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओडिशा में हुए सम्मानित  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही