Search

जमशेदपुर : जिला पार्षद ने संवाद सह पार्षद आपके द्वार र्कायक्रम किया शुरू

Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : बागबेड़ा कीताडीह क्षेत्र की जिला पार्षद डॉ कविता परमार ने अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर "संवाद यात्रा सह पार्षद आपके द्वार" कार्यक्रम की शुरुआत 1 जून से की है. 1 जून को पार्षद डॉ परमार ने चुनाव के समय जारी किए गए 14 एजेंडों पर अपने द्वारा किए गए प्रयास को जनता के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से रखा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-villagers-demonstrated-at-guddi-block-office-regarding-various-demands/">किरीबुरू

: विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों ने गुदड़ी प्रखंड कार्यालय में किया प्रदर्शन
संवाद यात्रा सह पार्षद आपके द्वार आठों पंचायत में आठ आठ दिन तक चलाया जाएगा, जिसमें पंचायत के लोगों के साथ संवाद कर समस्याओं की सूची बनाई जाएगी. अपने कार्यकाल के प्रयासों को भी जनता के बीच रखा जाएगा. सुझाव को भी सादर आमंत्रित किया गया है. संवाद यात्रा की समाप्ति के बाद सभी पंचायतों के लिए संयुक्त योजना बनाकर आगे के कार्य का प्रयास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-road-between-tmhs-emergency-and-opd-will-be-temporarily-closed-from-june-3/">जमशेदपुर

: टीएमएच के इमरजेंसी व ओपीडी के बीच सड़क 3 जून से अस्थायी रूप से रहेगी बंद
संवाद यात्रा सह पार्षद आपके द्वार की शुरुआत पश्चिम बागबेड़ा पंचायत के प्रधान टोला क्षेत्र से की गई. प्रधान टोला में जाकर वहां के लोगों से संवाद किया गया. मुख्य समस्या सड़क और पानी की बताई गई. नाली सफाई के कार्य का भी निरीक्षण किया गया. संवाद यात्रा में प्रधान टोला में मुखिया जमुना हांसदा, बीके सिंह, बिपिन तिवारी, मुन्ना सिंह, सुशील कुमार, विनोद कुमार, राजा वर्मा, अशोक दुबे, शशि भूषण सिंह आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//