Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिला शिक्षा विभाग ने तैयार की शिक्षकों के तबादले की सूची

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उपायुक्त विजया जाधव के निर्देशानुसार जिला शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक स्कूलों में पदस्थापित शिक्षकों की जोनवार तबादले की सूची तैयार कर ली गई है. विभाग द्वारा बनाई गई सूची में जोन-1, जोन-2 व जोन-3 के शिक्षकों को शामिल किया गया है. सूची में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के कुल 79 जबकि माध्यमिक विद्यालय के कुल 343 शिक्षक शामिल हैं. शिक्षकों को उनकी वरीयता व उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक प्रदान किया गया है. वहीं, विभाग द्वारा निर्धारित 1 फरवरी 2022 कट ऑफ डेट के आधार पर स्थानांतरण की सूची तैयार की गई है. साथ ही सूची को जिले की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, ताकि कोई भी शिक्षक इस संबंध में वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकें. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-body-recovered-from-new-court-gate-number-2/">जमशेदपुर

: नया कोर्ट गेट नंबर 2 से शव बरामद

25 अक्टूबर तक शिक्षक दर्ज करा सकते हैं अपनी आपत्ति

शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों की स्थानांतरण से संबंधित जारी सूची में किसी भी तरह की गलत जानकारी होने पर शिक्षक 25 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके बाद कोई भी आपत्ति शिक्षकों द्वारा स्वीकार नहीं की जाएगी. वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने बताया कि शिक्षकों के तबादले व पदस्थापना में पूरी पार्दशिता रखी जाएगी. उपायुक्त के निर्देशानुसार पूर्व के फॉर्मूला के आधार पर ही शिक्षकों की पदस्थापना की जाएगी. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-fight-between-youths-in-govindpur-one-injured/">धनबाद

: गोविंदपुर में युवकों के बीच मारपीट, एक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही