Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अपग्रेड हुए हाई स्कूलों में नामांकन कराने का दिया निर्देश

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड अधिविद् परिषद (जैक) द्वारा मैट्रिक व इंटरमीडिएट के रिजल्ट के बाद जिले के हाई स्कूल व कॉलेज में नामांकन कराने का कवायद शुरू हो गया है. इस क्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले में अपग्रेड हुए पांच प्लस टू हाई स्कूल में छात्रों का नामांकन कराने का निर्देश क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को दिया है. उल्लेखनीय है कि पूर्वी सिंहभूम जिले में पूर्व से 20 प्लस टू हाई स्कूल व वर्ष 2022 जुलाई से शुरू होने वाले नए सत्र में अपग्रेड पांच प्लस टू हाई स्कूल में भी नामंकन करने के लिए क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी को कहा गया है. इसे भी पढ़े :  चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dhananjay-karunamoy-elected-chief-and-savita-sao-deputy-chief/">चाकुलिया

: धनंजय करुणामय प्रमुख और सविता साव उप प्रमुख निर्वाचित

नए सत्र से पांच अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल में होगी पढ़ाई

जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद तिग्गा ने बताया कि शिक्षा निदेशालय द्वारा अपग्रेड किए गए पीपूल्स एकेडमी, टाटा वर्कर्स यूनियन प्लस टू हाईस्कूल, मानस मुड़िया प्लस टू हाईस्कूल, केसरदा प्लस टू हाईस्कूल और पारुलिया प्लस टू हाई स्कूल में नए सत्र में इंटर की पढ़ाई शुरू होगी. इस लिए इन स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने के लिए सभी क्षेत्रिय शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिए गए है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होने वाली है. साथ ही जब तक नए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होती है तब तक जो प्लस-2 स्कूलों में शिक्षक नियुक्त हैं, वे रोस्टर में इन बच्चों को पढ़ाएंगे. इसके लिए जल्द ही सूची तैयार की जाएगी. इसे भी पढ़े :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bhaura-resident-bccl-worker-hanged-himself/">धनबाद

: भौरा निवासी बीसीसीएल कर्मी ने फांसी लगाकर दे दी जान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही