Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में जिला कराटे डू एसोसिएशन की टीम को मिला तीसरा स्थान

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखण्ड कराटे डू एसोसिएशन के द्वारा पिछले दिनों रांची में आयोजित राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम जिला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. इस शानदार जीत के बाद कोच राजेश मोहतीं के नेतृत्व में बुधवार को टीम के सभी खिलाड़ी उपायुक्त से मुलाकात करने पहुंचे. उल्लेखनीय है कि इस चैंपियनशिप में राज्य के 16 जिलों की टीमें शामिल हुई थी. राज्य भर से कुल 280 प्रतिभागी इसमें शामिल हुए थे.
इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-malaria-havoc-in-lipunga-village-of-noamundi-team-of-doctors-has-been-standing-for-three-days/">किरीबुरू

: नोवामुंडी के लिपुंगा गांव में मलेरिया का कहर, तीन दिनों से डटी है चिकित्सकों की टीम
इस चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम से 19 प्रतिभागियों ने भाग लिया था. इस चैंपियनशिप में रांची ओवर ऑल चैंपियन विजेता रहा, जबकि पश्चिम सिंहभूम को द्वितीय एवं पूर्वी सिंहभूम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है. पूर्वी सिंहभूम को कुल 26 मैडल प्राप्त हुए. इस मौके पर कोच राजेश मोहतीं ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों को सुविधा प्रदान किया जाएगा. ये खिलाड़ी आगे और बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही