Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 22 जुलाई से

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जिला प्रशासन द्वारा 22 जुलाई से जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग रांची झारखंड एवं पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जमशेदपुर के टिनप्लेट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 22 से 24 जुलाई तक जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. इस फुटबॉल प्रतियोगिता में जिला के सभी 11 प्रखंडों की फुटबॉल टीमें जो क्रमशः अंडर -14 , अंडर-17 बालक वर्ग और अंडर-17 बालिका वर्ग भाग लेगी. प्रतियोगिता के पहले दिन 22 जुलाई को अंडर -14 बालक वर्ग के मैच खेले जाएंगे. जबकि 23 जुलाई को अंडर 17 बालक वर्ग के मैज खेले जाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jaherthan-committee-expressed-happiness-by-distributing-laddus-on-draupadi-murmu-becoming-the-president/">जमशेदपुर

: जाहेरथान कमिटी ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर लडूडू बांटकर खुशी का ईजहार किया
24 जुलाई को अंडर-17 बालिका वर्ग के सभी मैच के अलावा प्रतियोगिता के तीनों ही वर्गों के फाइनल मैच खेले जाएंगे. प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा. इस प्रतियोगिता के विजय तीनों वर्गों के टीमें प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी.उन्होंने बताया कि प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 की मेजबानी पूर्वी सिंहभूम जिला को मिला है.जिसका आयोजन 1 अगस्त से 4 अगस्त तक टिनप्लेट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही