Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन सत्र 2023-25 की तीसरी कार्यसमिति की बैठक साकची स्थित जिला कार्यालय में बुधवार को आयोजित हुई. बैठक में राजस्थान प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित आपणो राजस्थान कार्यक्रम की समीक्षा की गई, उसके लेखा-जोखा का विवरण को देखा गया और आगे आने वाले कार्यक्रमों को लेकर सभी से सुझाव लिए गए. सर्वप्रथम अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने राजस्थान दिवस को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सदस्यों को धन्यवाद दिया. तत्पश्चात मोहित शाह ने इस आयोजन का लेखा जोखा प्रस्तुत किया. प्रेस सचिव सीए सिद्धार्थ खण्डेलवाल ने समाज में बढ़ रहे तलाक और पारिवारिक बटवारे में झगड़ा को सुलझाने के लिए एक समिति बनाने का सुझाव दिया. बैठक में सर्वसमत्ति से निर्णय लिया गया प्री वेडिंग शूट एक कुरीति है और ये बंद होनी चाहिए. झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन का भी यही निर्णय है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-leaders-meet-governor-in-kadma-violence-case/">जमशेदपुर
: कदमा हिंसा मामले में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात
: कदमा हिंसा मामले में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात
Leave a Comment