Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिला योजना समिति ने 50 योजनाओं का किया चयन, 18 के क्रियान्वयन की दी मंजूरी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  उपायुक्त विजया जाधव की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला योजना समिति की बैठक हुई. जिसमें सांसद, विधायक एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त अनुशंसा के आलोक में समिति के सदस्यों के साथ चर्चा के 50 से ज्यादा योजनाओं के चयन पर अपनी सहमति दी. इन योजनाओं की विभागीय रिपोर्ट मिलने के बाद उसी मंजूरी प्रदान की जाएगी. वहीं 18 योजनाओं की घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई. चयनित योजनाओं में पुलिया, आंगनबाड़ी केन्द्र, पीसीसी सड़क की योजनायें प्रमुख रहीं.  बैठक में पथ का निर्माण व मरम्मती, नाला, गार्डवाल निर्माण व चेकडैम निर्माण आदि से संबंधित प्राप्त प्रस्तावों पर भी चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. कुछ आवासीय विद्यालयों में चहारदीवारी निर्माण संबंधी प्रस्ताव पर समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया की मनरेगा योजना से उसकी बायो फेंसिंग करायी जाएगी. वहीं कुछ स्कूलों में बोरिंग होने के बावजूद पानी की समस्या उत्पन्न होने पर उपायुक्त ने भूजल संचयन से जुड़ी योजनाओं को प्रमुखता से लेने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-from-july-5-camp-will-be-held-in-zonal-offices-for-caste-residential-and-income-certificates/">जमशेदपुर

: जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र के लिए 5 जुलाई से अंचल कार्यालयों में लगेगा शिविर

आवास बोर्ड व रेलवे के भवनों में चलेंगे 8 पंचायतों के कार्यालय

जिले में 15 पंचायत भवनों का निर्माण कराया जाना है. उपायुक्त द्वारा 7 पंचायत भवनों का निर्माण अनाबद्ध निधि से तथा अन्य 8 पंचायत भवन जो रेलवे या आवास बोर्ड के क्षेत्र में पड़ते हैं वहां क्वार्टर का अधिग्रहण करते हुए पंचायत भवन संचालित किए जाने का निर्देश दिया गया. डीएसई से मर्ज किए गए स्कूलों की सूची मांगी गई ताकि रिक्त पड़े भवनों में आंगनबाड़ी केन्द्र एवं लाइब्रेरी का संचालन किया जा सके. सभी बीडीओ को प्रखंड मुख्यालय में लाइब्रेरी की स्थापना हेतु भवन, कमरा चिन्हित करने का निदेश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि लाइब्रेरी के लिए आधारभूत संरचना प्रखंड उपलब्ध करायें, किताब, बेंच-टेबल तथा लाइब्रेरी के लिए अन्य आवश्यक चीजें जिला से उपलब्ध कराया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-padma-shri-premlata-was-honored-under-the-great-public-relations-campaign/">जमशेदपुर

: महा जनसंपर्क अभियान के तहत पद्मश्री प्रेमलता को किया सम्मानित

बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद

उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी संजय कुमार, एसओआऱ दीपू कुमार, डीपीओ अरुण द्विवेदी, डीपीआरओ डॉ रजनीकांत मिश्रा समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-freedom-fighter-alluri-sitaram-rajus-birth-anniversary-celebrated-in-all-jharkhand-telugu-samajam/">जमशेदपुर

: ऑल झारखंड तेलुगु समाजम में मनाई गई स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की जंयती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही