Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : अपराधकर्मियों पर नकेल को जिला पुलिस ने अपनाया यूपी मॉडल, कदमा में अवैध संपति पर चलाया जेसीबी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बेली बोधनवाला गैरेज के पास बीते दिनों गणेश पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कदमा के न्यू रानीकुदर शौकित सिंह उर्फ किट्टू पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों की संपति पर शुक्रवार को पुलिस ने कार्रवाई की. सिटी एसपी के विजय शंकर के नेतृत्व में बिष्टुपुर एवं कदमा की पुलिस ने मामले के एक आरोपी राजकुमार सिंह की अवैध वासिंग सेंटर को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया. उक्त घटना में राजकुमार सिंह के अलावे राजू सिंह, लालू सिंह, अखिलेश सिंह, रोहित सिंह, समीर राज, सीटू वर्मा समेत अन्य शामिल थे. घटना के बाद से भी फरार थे. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. लेकिन वे पकड़ में नहीं आ रहे थे. इसी बीच पुलिस ने उनकी अवैध संपति एवं कारोबार को खंगालना शुरु किया. पुलिस की इस कार्रवाई को यूपी के जोगी मॉडल के तहत की गई कार्रवाई बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rpf-caught-two-thieves-red-handed-from-tata-yard-both-are-residents-of-jugsalai/">जमशेदपुर

: आरपीएफ ने टाटा यार्ड से दो चोरों को रंगेहाथ दबोचा, दोनों हैं जुगसलाई के रहने वाले

वीडियो वायरल कर पुलिस को किया था चैलेंज

मिली जानकारी के बाद घटना में शामिल आरोपियों ने गुरुवार को मामले से संबंधित वीडियो वायरल कर दिया, जिसमें आरोपी खुलेआम धमकी देते हुए किसी के द्वारा कुछ बिगाड़ नहीं सकने की बात कह रहे हैं. एक तरह से आरोपियों ने वीडियो वायरल कर पुलिस को चुनौती दी. इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार कदमा न्यू रानी कुदर रोड नंबर 1 के पास स्थित राजकुमार सिंह के अवैध रूप से टाटा स्टील लीज भूमि पर कब्जा कर बने वाशिंग सेंटर एवं घर को जेसीबी की मदद से उसे जमींदोज कर दिया. कार्रवाई के दौरान वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. जिसे पुलिस एवं टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से नियंत्रित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bonus-of-rs-3-crore-49-lakh-to-be-distributed-among-267-employees-of-tata-steel-growth-shop/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के 267 कर्मचारियों के बीच बंटेगा 3 करोड़ 49 लाख रुपए का बोनस

दूसरे आरोपी की शनिवार को टूटेगी दुकान

राजकुमार सिंह का अवैध वासिंग सेंटर तोड़ने के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी राजू सिंह के उलियान ग्रीन पार्क में अवैध रूप से बने सीमेंट व रड दुकान (स्वाति इंटरप्राइजेज) को भी तोड़ने पहुंची. लेकिन कार्रवाई के दौरान रात हो गया. जिसके कारण उसे टाल दिया गया. संभावना है कि शनिवार को पुलिस उसे तोड़ेगी. कार्रवाई के दौरान टाटा स्टील लैंड विभाग के सीनियर मैनेजर सुनील कुमार, कदमा थाना के एसआई सीताराम दांगी समेत बिष्टुपुर थाने की पुलिस मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-give-unemployment-allowance-to-shopkeepers-removed-from-sakchi-patta-line/">जमशेदपुर

: साकची पत्ता लाईन से हटाए गए दुकानदारों को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही