Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिला पुलिस ने रैफ को वॉलीबॉल में 3-0 से हराया

Jamshedpur (Rohit Kumar) : रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की 106वीं बटालियन की ओर से छह दिवसिय फेमेक्स कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के चौथे दिन रैफ और जिला पुलिस के बीच एक वॉलीबॉल का फ्रेंडली मैच खेला गया. इस मैच का आयोजन जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन मैदान में किया गया. तीन सेट के मैच को जिला पुलिस की टीम ने 3-0 से जीत लिया. पहले सेट में जमशेदपुर पुलिस 25-17, दूसरे सेट में 25-14 और तीसरे सेट में 25-19 से आगे रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-agricultural-produce-and-livestock-bill-a-law-that-breaks-the-back-of-businessmen-subodh-srivastava/">जमशेदपुर

: कृषि उपज एवं पशुधन विधेयक व्यापरियों की कमर तोड़ने वाला कानून- सुबोध श्रीवास्तव
पुलिस की ओर से टीम में सिटी एसपी के विजय शंकर, सार्जेंट मेजर धर्मेंद्र राम, राजेश प्रसाद सिन्हा, दिलबहार सिंह, दिलीप कुमार, सुकेश प्रधान, चंदन ओझा, रुपसेन प्रमाणिक, अमितेश कुमार सिंह, अभिषेक रंजन और पारसनाथ गोस्वामी खेल रहे थे. वहीं, रैफ की ओर से टी विश्वजीत, एसके जेना, एम नंदू सिंह, जहांगीर अली, श्रीनीवीस महाराणा, पी बासूमात्रे, भोलेनाथ, प्रभाकर सेठी और गणेश प्रसाद सिंह खेल रहे थे. मैच के बाद दोनों टीमों ने एक-दूसरे को बधाई दी. सोमवार से शुरू हुआ यह कार्यक्रम शनिवार को खत्म होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही