Jamsedpur (Rohit Kumar) : जिला पुलिस मुख्यालय में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो पक्ष आपस में भिड़ गए. मामला मारपीट से शुरू हुआ और सिर फुटव्वल तक पहुंच गया. महौल यह बन गया कि पुलिस भी मूकदर्शक बनकर रह गई. दोनों पक्ष पुलिस के सामने ही हाथापाई करते हुए डीएसपी मुख्यालय 1 के कार्यालय के बाहर पहुंच गए. हालांकि किसी तरह मामले को शांत कराया गया. बाद में मारपीट करने वालों को पुलिस बिष्टुपुर थाना ले गई. इस घटना में कदमा निवासी संजीव सिंह घायल हुए हैं, उन्हें सिर पर चोट आई है. एमजीएम अस्पताल में उनका इलाज हुआ. इस मामले में डीएसपी मुख्यालय 1 विरेंद्र राम ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद का है. इसको लेकर जमशेदपुर कोर्ट के बाहर भी विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष सीतारामडेरा थाना में शिकायत करने पहुंचा था. वहीं दूसरा पक्ष एसएसपी से शिकायत करने पहुंचा. यहीं पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Video-2023-05-26-at-14.29.48.mp4_snapshot_01.43.596.jpg"
alt="" width="640" height="352" /> इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-as-soon-as-the-rain-came-the-secrets-of-the-preparations-of-the-electricity-department-started-to-open/">चांडिल
: बरसात आते ही खुलने लगी बिजली विभाग की तैयारियों की पोल

Leave a Comment