Search

 
 
 

जमशेदपुर : मुखे के घर की कुर्की की तैयारी कर रही है जिला पुलिस

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सीजीपीसी के पूर्व प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे के घर की कुर्की के लिये जिला पुलिस की ओर से सभी तरह की तैयारियां पूरी की जा रही है. कोर्ट में वकीलों की हड़ताल के कारण कदमा पुलिस अभी तक इस प्रक्रिया को पूरी नहीं कर सकी है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि बुधवार के कोर्ट में काम-काज शुरू हो जायेगी. इसके बाद लंबित कार्यों को निबटाने का काम किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lakhs-stolen-in-bagbeda-residence-of-police-posted-in-ranchi/">जमशेदपुर

: रांची में पदस्थापित पुलिस के बागबेड़ा आवास में लाखों की चोरी

महिला से दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौनाचार का है आरोप

सरदार गुरमुख सिंह मुखे पर कदमा की रहने वाली एक महिला ने 5 नवंबर 2022 को हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म करने और अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगाया था. घटना के बाद महिला की ओर से विडीयो फुटेज भी कदमा पुलिस के सुपुर्द किया गया था. मामला थाने तक पहुंचने के बाद से ही गुरमुख सिंह मुखे फरार हो गया है.

हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर लगी थी रोक

गुरमुख सिंह मुखे की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट से ही रोक लगी हुई थी. यह रोक सीजीपीसी चुनाव में नामांकन भरने के लिये लगी थी. हालाकि मुखे ने अपना नामांकन नहीं भरा था. गौरतलब है कि मुखे पर पहले से ही कई आपराधिक मामले शहर के कई थानों में दर्ज है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-instructions-of-kolhan-dig-raid-of-excise-department-in-adityapur-sapda/">जमशेदपुर

: कोल्हान डीआइजी के निर्देश पर आदित्यपुर सापड़ा में आबकारी विभाग का छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही