Search

 
 
 

जमशेदपुर :  जिला दूरसंचार समिति ने मोबाइल टावर लगाने के 35 आवेदनों में तीन की एनओसी दी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिला दूरसंचार समिति की मासिक बैठक मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में अपर उपायुक्त सौरभ सिन्हा एवं निदेशक एनईपी ज्योत्सना सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मोबाइल टावर लगाने के ऑनलाइन अप्लाई किए गए कुल 35 आवेदनों पर चर्चा की गई.  चर्चा के बाद कुल 3 टावर क्रमशः बहरागोड़ा, जुगसलाई, एवं मुसाबनी में लगाने के लिए एनओसी दी गई. चर्चा के दौरान भूमि संबंधित पूर्ण जानकारी नहीं होने के कारण 10 आवेदनों को संबंधित कंपनियों को वापस कर दिया गया. जबकि 06 आवेदन अनाबाद बिहार सरकार की जमीन एवं 10 आवेदन टाटा स्टील के साथ एग्रीमेंट पर निर्णय लेने के लिए जांच के बाद कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-olympiad-exam-concluded-amidst-heavy-security-arrangements/">जमशेदपुर

: भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ओलंपियाड परीक्षा संपन्न

बीएसएनएल 92 गांवों में लगाएगा मोबाइल टावर

बैठक में विभिन्न टेलिकॉम कंपनियों की ओर से टावर लगाए जाने के मामले में सर्वे एवं कार्रवाई रिपोर्ट से अवगत कराया गया. इस दौरान बीएसएनएल की ओर से बताया गया कि उसके द्वारा जिले के 92 गांवों में मोबाइल टावर लगाने के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है. वहीं अन्य सभी मोबाइल टावर कंपनियों को शैडो एरिया में यथाशीघ्र कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया. इस दौरान मानगो में एक आदिवासी भूमि पर गैर आदिवासी के द्वारा टावर लगाने के लिए एग्रीमेंट के आधार पर आवेदन दिया गया था. जिसे जांच के लिए मानगो अंचलाधिकारी को भेज दिया गया. उक्त आवेदन पर जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई होगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beautification-of-sakchi-strait-mile-road-will-be-done-on-the-lines-of-bistupur/">जमशेदपुर

: साकची स्ट्रेट माइल रोड का बिष्टुपुर की तर्ज पर होगा सौंदर्यीकरण
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही