Search

 
 
 

जमशेदपुर : सड़क सुरक्षा जागरुकता को लेकर जिला परिवहन विभाग ने निकाली प्रभात फेरी

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में बीते 15 जनवरी से चल रहे सड़क सुरक्षा माह 14 फरवरी को खत्म हो रहा है. इसको लेकर शनिवार को साकची स्थित उपायुक्त कार्यालय से प्रभात फेरी निकाली गई. यह प्रभात फेरी जिला यातायात पुलिस और जिला परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई थी. इस प्रभात फेरी को जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय और ट्राफिक डीएसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसे भी पढ़ें : पलामूवासियों">https://lagatar.in/gift-to-the-people-of-palamu-cm-champai-soren-laid-the-foundation-stone-of-pipeline-irrigation-scheme-worth-rs-456-63-crore/">पलामूवासियों

को सौगात, सीएम चंपई सोरेन ने 456.63 करोड़ की पाइपलाइन सिंचाई योजना का किया शिलान्यास
इस प्रभात फेरी में कई स्कूली बच्चे शामिल हुए. स्कूली बच्चे सेफ ड्राइव से संबंधित स्लोगन और बैनर हाथ में लेकर चल रहे थे. प्रभात फेरी साकची के विभिन्न इलाकों में घूमने के बाद वापस डीसी ऑफिस आकर समाप्त हुई. सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता फैलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया. जिले में तरह-तरह से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं. सड़क जागरूकता रथ शहर और ग्रामीण इलाकों में घूम रहा है. इसे भी पढ़ें : दालचुंआ">https://lagatar.in/there-is-no-school-and-paved-road-in-dalchua-village-villagers-are-worried/">दालचुंआ

गांव में स्कूल और पक्की सड़क नहीं, ग्रामीण परेशान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही