Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिले की विकास योजनाओं की होगी सतत निगरानी, क्रियान्वयन से पहले जन प्रतिनिधियों को दी जाएगी जानकारी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जिले के विकास योजनाओं की सतत् निगरानी की जाएगी. साथ ही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से पहले उसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को दी जाएगी. जिससे योजना के संबंध में लोगों को जानकारी हो सके. उक्त निर्णय बुधवार को जिलास्तरीय निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में लिया गया. चार घंटे से ज्यादा समय तक चली मैराथन बैठक में एक-एक योजना की प्रगति एवं वर्तमान समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई. बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि जिले में पूर्व से चली आ रही योजनाओं के अलावे वर्तमान उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-parents-association-demands-action-against-principal-of-convent-school/">जमशेदपुर

: अभिभावक संघ ने कान्वेंट स्कूल की प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
उन्होंने बताया कि अभी गर्मी का दौर चल रहा है. इस दौरान सबसे महत्वपूर्ण बिजली एवं पानी की उपलब्धता जरूरी है. बिजली कट की समस्या पर उन्होंने कहा कि कम आपूर्ति के कारण बिजली कट हो रही है. जिसे सुधारने का निर्देश दिया गया. हालांकि बिजली विभाग की ओर से बताया गया कि जिले में कहीं भी ट्रांसफॉर्मर खराब नहीं है. ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर तूरंत उसे बदला जा रहा है. सांसद ने बताया कि जिले में अभी भी 444 आंगनबाड़ी केंद्र भाड़े के मकानों में चल रहे हैं. आंगनबाड़ी का अपना भवन हो इसके लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया गया. इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं ग्रामीण विकास की लंबित सड़कों का निर्माण अविलंब शुरु करने पर चर्चा हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shaurya-sanstha-planted-a-water-table-in-golmuri-on-the-birth-anniversary-of-martyr-kartar-singh-sarabha/">जमशेदपुर

: शौर्य संस्था ने शहीद करतार सिंह सराभा की जयंती पर गोलमुरी में लगाया प्याऊ

सोलर जलापूर्ति का सर्वे कराने का निर्देश

सांसद ने बताया कि जिले में लोगों को सुगमता से पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए जल जीवन मिशन एवं राज्य सरकार की योजनाओं से सोलर जलापूर्ति योजना शुरु की गई है. लेकिन गर्मी में अधिकांश सोलर जलमीनार खराब पड़े हैं. जगह-जगह लगे सोलर जलमीनार का सर्वे कराकर उसे ठीक कराने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि जिले में कई योजनाएं क्रियान्वित हो रही है. लेकिन लोगों को जानकारी नहीं हो पाती है कि कौन योजना केंद्र सरकार की है अथवा राज्य सरकार की. साथ ही इसकी लागत एवं निर्माण एजेंसी कौन है. इसलिए निर्देश दिया गया कि योजनाओं के क्रियान्वयन से पहले इसकी जानकारी जन प्रतिनिधियों के अलावे स्थानीय लोगों को उपलब्ध करायी जाय. जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न नहीं हो. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-zenith-2-0-organized-in-english-department-of-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में जेनिथ 2.0 आयोजित

सांसद आदर्श ग्राम में अधिकारी करेंगे कैंप

जिले में पटमदा के बांगूरदा, मटिहाना समेत चिन्हित अन्य सांसद आदर्श ग्राम में योजनाओं के क्रियान्वयन की क्या स्थिति है. इसकी जांच कराने के लिए कहा गया. सांसद ने बताया कि अभी भी सांसद आदर्श ग्राम में कई मुलभूत सुविधाओं से लोग वंचित है. इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से वहां कैंप करने की बात कही. सांसद के सुझाव पर उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया कि सांसद आदर्श ग्राम में जनता दरबार लगाकर लोगों की राशन, पेंशन, ऋण समेत अन्य योजनाओं का आवेदन प्राप्त कर उसका त्वरित समाधान किया जाएगा. बैठक में घाटशिला विधायक रामदास सोरेने के अलावे अन्य विधायकों के प्रतिनिधि मौजूद थे. साथ ही जिले की उपायुक्त, एडीसी, डीआरडीए निदेशक, समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-arka-jain-university-students-of-b-tech-and-polytechnic-students-danced-fiercely-in-the-farewell-party-rukhsat-with-tears-of-joy-on-their-faces/">जमशेदपुर

: अर्का जैन यूनिवर्सिटी में बीटेक व पॉलिटेक्निक के छात्रों की फेयरवेल पार्टी “रुख़्सत” में जमकर झूमे छात्र, चेहरे पर खुशी आंखों से छलके आंसू 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही