Search

 
 
 

जमशेदपुर : एक से चार अगस्त के बीच प्रमंडलस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल मैच का होगा आयोजन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से कराए जा रहे सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रमंडलस्तरीय मैच आगामी एक से चार अगस्त के बीच कराए जाएंगे. कोल्हान के तीनों जिलों के मैच की मेजबानी पूर्वी सिंहभूम को मिली है. उक्त मैच के सफल आयोजन के लिए मंगलवार को जिला खेल पदाधिकारी अविनाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में प्रमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु कई समितियों का गठन किया गया. बैठक में विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षकों के अलावा खेल से जुड़े अन्य शिक्षकों ने भी भाग लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-suspicious-death-of-contract-laborer-near-nildih-park-dead-body-raised-after-settlement-on-compensation/">जमशेदपुर

: नीलडीह पार्क के पास ठेका मजदूर की संदिग्ध मौत, मुआवजा पर समझौता होने के बाद उठा शव

पूर्वी सिंहभूम को मिली मेजबानी

प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 की मेजबानी पूर्वी सिंहभूम को मिली है. इस प्रतियोगिता में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला (पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम) की अंडर -14 बालक, अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग में चैंपियन टीमें भाग लेंगी. प्रमंडलस्तर की विजेता टीम राज्य स्तर की प्रतियोगिता में प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-rent-of-sairat-market-shops-could-not-be-fixed-suggestions-sought-from-business-representatives/">जमशेदपुर

: सैरात बाजार की दुकानों का निर्धारित नहीं हो पाया किराया, व्यावसायी प्रतिनिधियों से मांगा गया सुझाव
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही