Search

जमशेदपुर : उलीडीह में तलाकशुदा महिला की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत संकोसाई रोड नंबर 1 स्थित केंदूकोचा में रविवार की सुबह एक तलाकशुदा महिला का शव पाया गया. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की जानकारी उलीडीह पुलिस को दी. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें : यूपी-बिहार">https://lagatar.in/scorching-heat-in-up-bihar-heat-stroke-killed-54-people-in-ballia-in-3-days-44-died-in-patna-and-other-districts/">यूपी-बिहार

में प्रचंड गर्मी, हीट स्ट्रोक से बलिया में 3 दिनों में 54 लोगों की मौत, पटना व अन्य जिलों में 44 की जान गयी
मृतक की पहचान 32 वर्षीय तलाकशुदा नागी लकड़ा के रूप में की गई. बताया जाता है कि नागी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है. थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि युवती की हत्या कर शव को उक्त स्थान पर फेंका गया है. इस संबंध में जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//