Search

 
 
 

जमशेदपुर : वर्ष 2023 में 13 फरवरी से होगा दिव्य महाकुंभ का आयोजन

 
Jamshedpur : जमशेदपुर में अमित शर्मा के नेतृत्व में झारखंड की संस्कृति और सभ्यता को भारत के पटल तक पहुंचाने के लिए बैठक की गई. इसमें निर्णय लिया गया कि वर्ष 2023 में 13 फरवरी से 19 फरवरी तक झारखंड दिव्य महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा. इसमें धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठान किया जाएगा, जिसमें धर्म जगत के विख्यात सभी संत, सामाजिक जगत के विख्यात सभी समाजसेवी और राजनीतिक क्षेत्र के राजनेताओं को आमंत्रित कर झारखंड की संस्कृति और सभ्यता की पहचान कराई जाएगी. इसका मार्गदर्शन परम पूज्य स्वामी हंस आनंद गिरि महाराज जी करेंगे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-forms-started-for-admission-in-jln-college-for-inter/">चक्रधरपुर

: जेएलएन कॉलेज में इंटर में नामांकन के लिए फार्म मिलना हुआ शुरू
वे हरिद्वार रामजन्म भूमि के मुख्य ट्रस्टी युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज के शिष्य हैं. इस दिव्य अनुष्ठान में 108 कुंडीय रुद्र महायज्ञ, सामूहिक विवाह होगा. स्वामी हंस आनंद गिरि जी महाराज की जन्मस्थली चाकुलिया है. इसी कारण दिव्य कुंभ का स्थान झारखंड में रखा गया है. बैठक में निर्णय लिया गया है कि झारखंड के सभी जिलों में जिला समिति का निर्माण कर इस अनुष्ठान का प्रचार-प्रसार किया जाएगा. बैठक में स्वामी हंस आनंद जी, रंजीत कुमार, अमित शर्मा, पवन गौरव, विनय मिश्रा, संजय बाबा, पीयूष कुमार, रोहित जायसवाल, पीयूष कुमार एवं सुमित कुमार उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही