Search

 
 
 

Jamshedpur: सिंहभूम चैम्बर का दीवाली मिलन समारोह 15 को गुजराती सनातन समाज बिष्टुपुर में

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन 15 नवंबर  को संध्या 7.30 बजे से गुजराती सनातन समाज, बिष्टुपुर में आयोजित किया जायेगा. चैम्बर की ओर से प्रत्येक वर्ष दीपावली के उपलक्ष्य में सामूहिक दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है. जिसमें चैंबर के सदस्य अपने परिवार सहित सम्मिलित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सहभोज का आनंद लेते हैं.

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सहभोज की व्यवस्था भी

चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि  सदस्यों की बढ़ती संख्या को देखते हुये पिछले वर्ष से इसका आयोजन गुजराती सनातन समाज में किया जा रहा है. उपाध्यक्ष, जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सुरेश शर्मा लिपु ने बताया कि इस बार दीपावली मिलन समारोह का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सहभोज की व्यवस्था भी होगी.

समारोह को सफल बनाने में जुटे पदाधिकारी

दीपावली मिलन समारोह को सफल बनाने में उपाध्यक्ष, व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी, उपाध्यक्ष वित्त एवं कराधान अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष उद्योग पुनीत कांवटिया, उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव व्यापार एवं वाणिज्य भरत मकानी, सचिव वित्त एवं कराधान अंशुल रिंगसिया, सचिव उद्योग विनोद शर्मा, सचिव जनसंपर्क एवं कल्याण सुरेश शर्मा लिपु, कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया एवं अन्य कार्यसमिति सदस्य जोरशोर से लगे हुये हैं. पदाधिकारियों ने सदस्यों से आग्रह किया है कि वे इस दीपावली मिलन समारोह में सपरिवार उपस्थित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सहभोज का आनंद उठाएं. इसे भी पढ़ें : Jadugoda:">https://lagatar.in/jadugoda-children-of-dayton-international-school-tetla-visited-tata-zoological-park-on-childrens-day/">Jadugoda:

डेटन इंटरनेशनल स्कूल तेतला के बच्‍चों ने बाल दिवस पर किया टाटा जूलॉजिकल पार्क का भ्रमण  
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही