Search

 
 
 

जमशेदपुर: डीएलसी ने राइटर बिजनेस को दिया मजदूरों का बकाया भुगतान का निर्देश

 
Jamshedpur : राइटर बिजनेस इंफॉर्मेशन सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड (डब्ल्यू 120) के मजदूरों के मामले में सोमवार को डीएलसी राजेश प्रसाद ने सुनवाई की. सुनवाई के दौरान कंपनी के प्रतिनिधि फ्रांसिस हेंब्रम (कांट्रेक्टर सेल मैनेजमेंट टाटा स्टील) एवं टीएमएच की एचआर इंद्राणी सरकार के अलावे शिकायतकर्ता, झारखंड मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि और काम से बैठाए गए कर्मचारी मौजूद थे. दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद डीएलसी ने कंपनी के प्रतिनिधियों को मस्टर रोल और स्कील (योग्यता) के आधार पर कार्यरत कर्मियों को बोनस देने, छुट्टी, नोटिस पे सहित बकाया राशि का भुगतान करने का आदेश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jasmaj-jamshedpur-court-sentenced-the-accused-to-25-years-in-the-rape-case-of-a-minor-in-chakulia/">जमशेदपुर

: चाकुलिया में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने आरोपी को सुनायी 25 साल की सजा

टाटा स्टील एवं टीएमएच का रिकार्ड सेक्शन संभालती है कंपनी

सुनवाई में शामिल झारखंड मजदूर यूनियन के सचिव राजेश सामंत ने बताया कि राइटर बिजनेस इनफॉर्मेशन सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड का टाटा मेन हॉस्पिटल और टाटा स्टील (केजीएसएसएल) के रिकॉर्ड सेक्शन में काम चलता है. उक्त कंपनी के अधीन कार्यरत मजदूरों में 15 को बिना सूचना दिये काम से बैठा दिया गया था. इसे भी पढ़ें : घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-drinking-water-crisis-deepens-in-dumaria-village-villagers-upset/">घाटशिला:

डुमरिया गांव में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बोनस, छुट्टी, नोटिस पे का भुगतान नहीं किया गया

इन कर्मियों को वर्ष 2019-20 और 2020-21 का बोनस, छुट्टी, नोटिस पे का भी भुगतान नहीं किया गया. इतना ही नहीं कंपनी ने वर्ष 2019-20 में पीएफ व ईएसआइसी में भी आधी राशि ही जमा कराई. पूरे सबूत के साथ मजदूरों ने अपना पक्ष रखा. जिसके बाद डीएलसी ने कंपनी के प्रतिनिधियों को कर्मियों का बकाया भुगतान का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-passengers-upset-due-to-dust-blowing-on-chakulia-underpass-road/">घाटशिला:

चाकुलिया अंडरपास सड़क पर धूल उड़ने से राहगीर परेशान.

सुनवाई के दौरान ये लोग थे उपस्थित

झारखंड मजदूर यूनियन केंद्रीय महासचिव कमल यादव, राजेश सामंत, शशि भूषण बास्के, सुधाकर लोहरा, लोबिन सरदार, प्रदीप महतो, छोटे सरदार, पूजा कुमारी, मधुमिता दास, बलजीत कौर, सुनिता सोरेन, सोनिया मुखी, छोटे सरदार, रीमा मुखी, मालोनी मुखी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही