Search

 
 
 

जमशेदपुर : मोबाइल बंद कर जिला मुख्यालय से गायब हैं डीएमओ एवं माइनिंग इंस्पेक्टर

 
Jamshedpur : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी विजया जाधव ने जिला खनन पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा एवं माइनिंग इंस्पेक्टर के बिना किसी सूचना के जिला मुख्यालय से गायब रहने पर नाराजगी जाहिर की. उक्त दोनों पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर ऑफ आ रहा है तथा जिला में उनकी अनुपस्थिति के संबंध में भी जिले के वरीय पदाधिकारियों को कोई सूचना नहीं है. दोनों अधिकारियों की उक्त हरकतों को उपायुक्त ने गंभीरता से लिया है. प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाल के दिनों में जिले में अवैध माइनिंग को लेकर की जा रही कार्रवाई में दोनों की सहभागिता नगण्य हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-university-non-teaching-employees-association-submitted-demand-letter-to-the-minister-of-state-for-education/">जमशेदपुर

: झारखंड विश्वविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने शिक्षा राज्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र

दोनों को किया जा चुका है शोकॉज

दोनों अधिकारियों के क्रियाकलापों को देखते हुए उन्हें स्पष्टीकरण किया जा चुका है. दोनों अधिकारियों के असहयोगात्म रवैये एवं गैर जिम्मेदाराना कृत्यों को देखते हुए इनके क्रिया कलापों से राज्य मुख्यालय को अवगत कराने का कार्रवाई की जा रही है. जानकारी हो कि दोनों को किए गए शोकॉज में उन्हें बताया गया था कि क्यों नही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए विभाग को सूचित किया जाए.बताया जाता है कि अभी तक दोनो ने शोकॉज का जवाब नहीं दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-minister-of-state-for-finance-reached-bjp-office-said-that-eight-years-of-modi-government-are-unmatched/">जमशेदपुर

: केन्द्रीय वित राज्य मंत्री पहुंचे भाजपा कार्यालय, कहा मोदी सरकार के आठ साल बेमिसाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही