Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में रात में डॉक्टर से मारपीट, ओपीडी बंद, मरीज परेशान

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : एमजीएम अस्पताल में मंगलवार  की सुबह से ही डॉक्टरों ने ओपीडी बंद कर दिया है. सोमवार की देर रात एक बजे सीतारामडेरा के देवनगर निवासी अनु प्रधान (5 वर्ष) की एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद उसके परिजनों ने डॉक्टर कमलेश पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके साथ हाथापाई और मारपीट की. इसके विरोध में डॉक्टरों ने ओपीडी को बंद करवा दिया है. उन्होंने मरीजों का इलाज करने से इनकार कर दिया है. इससे एमजीएम आए मरीज और उनके परिजन परेशान हैं. मरीजों की स्थिति खराब है. मरीजों ने ओपीडी के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, लेकिन ओपीडी बंद है. इस कारण सैकड़ों मरीजों की भीड़ जमा हो गई है. बच्ची को तेज बुखार होने पर सोमवार को ही भर्ती किया गया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/MGM-DETH.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-five-girls-drowned-when-they-went-to-take-bath-in-the-pond-for-karma-puja/">गिरिडीह

: करमा पूजा को लेकर तालाब में नहाने गयी पांच बच्चियां डूबीं, चार की हालत गंभीर

घटना की जांच होगी : सुपरिटेंडेंट

[caption id="attachment_761935" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/MGM-OPD-CLOSED.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डॉक्टरों के नहीं रहने से खाली पड़ी ओपीडी.[/caption] एमजीएम अस्पताल के सुपरिटेंडेंट रवींद्र कुमार ने इस संबंध में कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि आधी रात को डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई है. वे इसकी जांच करेंगे. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ओपीडी बंद होने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा और फोन काट दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही