Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर काम बंद कर धरना पर बैठे

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : एमजीएम अस्पताल के सभी डॉक्टर अस्पताल परिसर में ही धरना पर बैठ गए हैं. वे सोमवार की रात ड्यूटी पर तैनात डॉ कमलेश के साथ मारपीट का विरोध कर रहे हैं. डॉक्टर ओपीडी में मरीजों का इलाज भी नहीं कर रहे हैं. इससे ओपीडी के बाहर मरीजों की भीड़ लगी है. सभी डॉक्टर मारपीट करने वाले परिजनों पर कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं. रात में एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. इससे नाराज परिजनों ने डॉक्टर की पिटाई कर दी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-doctor-assaulted-night-in-mgm-hospital-opd-closed-patient-upset/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल में रात में डॉक्टर से मारपीट, ओपीडी बंद, मरीज परेशान
इधर डॉक्टरों के धरना पर बैठने से सैकड़ों मरीज परेशान हैं. वे सुबह से अस्पताल में लाइन में खड़े थे. यहां अधिकतर मरीज दूर-दराज के गांव से आते हैं. वे गरीब होने के कारण नर्सिंग होम या अन्य डॉक्टर से इलाज कराने में असमर्थ हैं. यदि डॉक्टरों की हड़ताल खत्म नहीं होती है तो उन्हें बिना इलाज के ही लौटना पड़ेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही