Jamshedpur (Sunil Pandey) : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई ने सोमवार को उपायुक्त विजया जाधव से मुलाकात की. इस दौरान छह सूत्री मांगो से जुड़ा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उन्हें सौंपा. आईएमए के सचिव डॉ. सौरभ चौधरी ने बताया कि राज्य में आए दिन चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती हैं. लेकिन सरकार कार्रवाई का भरोसा देकर चूप बैठ जाती है. राज्य में अब तक मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं हुआ.जबकि देश के 23 राज्यों में यह एक्ट लागू है. जहां यह प्रभावी है. वहां मरीजों की मृत्यू दर एवं रेफरल काफी कम है. इसी तरह क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में आवश्यक संशोधन करने की मांग एसोसिएशन ने की. उन्होंने बताया कि हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश में 50 बेड तक के अस्पतालों को क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट से मुक्त रखा गया है. ऐसा होने से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में प्राइमरी एवं सेकेंडरी लेवल के अस्पतालों का अस्तित्व बना रहे साथ ही गरीब एवं जरूरतमंद आम जनता को सस्ते दर पर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया होते रहे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fierce-fire-broke-out-in-bishtupur-ch-area-four-fire-engines-reached-the-spot/">जमशेदपुर
: बिष्टुपुर सीएच एरिया में लगी भीषण आग, चार दमकल मौके पर पहुंची
: शहर में गैंगवार की दस्तक, अमरनाथ गिरोह के सदस्य प्रदीप की गोली मारकर हत्या, क्या है पूरा मामला पढ़े…..
: गैंगस्टर अखिलेश सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, दो मामलों में हुआ बरी [wpse_comments_template]
: बिष्टुपुर सीएच एरिया में लगी भीषण आग, चार दमकल मौके पर पहुंची
बायोमेट्रिक अटेंडेंस से छूट देने की अपील
डॉ. सौरभ चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा इमरजेंसी सर्विसेज के अंतर्गत आता है. लेकिन चिकित्सकों को इसके दायरे में रखा गया है. जबकि पुलिस विभाग को इससे छूट है. उन्होंने चिकित्सकों को इससे मुक्त करने की मांग की. जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी के द्वारा सिविल सर्जन जामताड़ा को घसीट कर लाने जैसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से इसपर कार्रवाई की मांग की. धनबाद के डॉक्टर दंपत्ति डॉ. विकास हाजरा एवं डॉ. प्रेमा हाजारा की आग लगने से आकस्मिक मृत्यु हो गई थी. धनबाद के ही आशीर्वाद अपार्टमेंट में आग लगने से अकस्मात मृत्यु पर राज्य सरकार द्वारा प्रति व्यक्ति चार लाख की राशि दिए जाने की घोषणा की गई है. जबकि चिकित्सक दंपत्ति के मामले में किसी तरह की घोषणा नहीं की गई. इसी तरह का एक मामला रिम्स रांची के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सौरभ शर्मा का है. जिनकी ड्यूटी जाने के क्रम में सड़क दुर्घटना के कारण अकस्मात मृत्यु हो गई. उन्हें राज्य सरकार की तरफ से चार लाख की राशि दिया जाए साथ ही उनकी पत्नी डॉ० खुशबू, जो खुद चिकित्सक है, उन्हें सरकारी नौकरी दिया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gang-war-knocks-in-the-city-amarnath-gang-member-pradeep-shot-dead/">जमशेदपुर: शहर में गैंगवार की दस्तक, अमरनाथ गिरोह के सदस्य प्रदीप की गोली मारकर हत्या, क्या है पूरा मामला पढ़े…..
बजट सत्र में सरकार से निर्णय लेने की अपील
डॉ. सौरभ चौधरी ने बताया कि चिकित्सकों एवं राज्य प्रशासनिक सेवा (झासा) की 5 फरवरी को संयुक्त बैठक रांची में हुई थी. जिसमें कई मांगों पर सहमति बनी तथा इससे सरकार को अवगत कराया गया. उन्होंने मुख्यमंत्री से मेडिकल प्रोट्क्शन एक्ट, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट, फायर सेफ्टी, बायोमेट्रिक समेत अन्य मांगों पर 27 फरवरी से शुरु हो रहे बजट सत्र में निर्णय लेने की अपील की.साथ ही उम्मीद जतायी की सरकार चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य से जुड़े सभी आमजनों का आपके द्वारा इससे संबंधित महत्वपूर्ण, ठोस एवं निर्णायक निर्णय लेगी. कहा कि अगर सरकार के स्तर से कोई निर्णय नहीं लिया जाता है तो ऐसी स्थिति में चिकित्सक एवं झासा से जुड़े लोग आंदोलन को विवश होंगे. प्रतिनिधिमंडल में आईएमए अध्यक्ष डॉ. सीआर मांझी समेत अन्य चिकित्सक मौजूद थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-big-relief-to-gangster-akhilesh-singh-from-the-court-acquitted-in-two-cases/">जमशेदपुर: गैंगस्टर अखिलेश सिंह को कोर्ट से बड़ी राहत, दो मामलों में हुआ बरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment