Search

 
 
 

जमशेदपुर : 15 सितंबर तक जमा होंगे विद्यालय व महाविद्यालय के अनुदान संबंधित दस्तावेज

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ ने शुक्रवार को मानगो में राजस्थान भवन में पूर्वी सिंहभूम जिले कि जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निर्मला कुमारी बरेलिया का अभिनंदन किया. इस मौके पर झारखंड के गैर सरकारी विद्यालय संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर हुसैन ने अभिनंदन पत्र पढ़कर जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेंट किया. मोहम्मद ताहिर हुसैन, शिव प्रकाश शर्मा, उदय शंकर पाठक, मिथिलेश श्रीवास्तव और डॉक्टर अफरोज शकील ने शाल और उपहार भेंट कर जिला शिक्षा पदाधिकारी को सम्मानित किया. इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यालय व महाविद्यालय की अद्यतन रिपोर्ट से अवगत हुईं और समीक्षात्मक बैठक कर विद्यालय व महाविद्यालयों की रिपोर्ट का आकलन किया. उन्होंने निर्देश दिया कि अनुदान से संबंधित दस्तावेज 15 सितंबर से पहले कार्यालय में जमा किए जाएं. कार्यक्रम में संघ के कोल्हान अध्यक्ष डॉक्टर अफरोज शकील ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मंच संचालन सुनीता मिश्रा ने किया. इस कार्यक्रम में अर्जुन शर्मा, उदय शंकर पाठक, अमर सिंह, रफत आरा, अवनी दत्ता, शमी अहमद समेत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 200 प्राचार्य व प्रतिनिधि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mobile-thief-caught-from-railway-station-police-engaged-in-interrogation/">चक्रधरपुर

: रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोर पकड़ाया, पुलिस पूछताछ में जुटी

डीईओ महाविद्यालय की समस्याओं से हुईं अवगत

इस कार्यक्रम में झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद ताहिर हुसैन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्थापना अनुमति प्राप्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की समस्याओं से अवगत कराया. उनसे सहयोग करने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को प्रोत्साहित करने का भी आग्रह किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला कुमारी बरेलिया ने कहा कि वह नियमानुसार हमेशा विद्यालयों और महाविद्यालयों को सहयोग करेंगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यालय वहां महाविद्यालय पुरस्कृत किए जाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही