Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल के एंबुलेंस पार्किंग में शव को कुत्तों ने नोचा

Jamshedpur (Rohit kumar)कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल एमजीएम अक्सर अपने कारनामों से विवादों में बना रहता है. इस बार यहां एक अलग ही मामला सामने आया है. अस्पताल परिसर के एंबुलेंस पार्किंग के पास बुधवार को एक अज्ञात शव को कुत्तों ने नोच दिया. शव सुबह छह बजे से ही पड़ा था. होमगार्ड के जवानों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी. प्रबंधन द्वारा लगभग दोपहर 12 बजे कुत्तों को भागकर शव को वहां से हटाया गया. होमगार्ड के जवानों ने बयाया कि मृतक अस्पताल में ही रहता था. बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई, जिसके बाद शव को कुत्ते नोच रहे थे. कुत्तों ने शव के पैर को नोच डाला है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-notification-issued-regarding-equal-fee-in-b-ed-government-and-non-government-colleges-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के बीएड सरकारी व गैर सरकारी कॉलेजों में समान शुल्क को लेकर की गई अधिसूचना जारी

पूर्व में भी हो चुकी है ऐसी घटना

हालांकि, यह पहली घटना नहीं है जब इस तरह का मामला प्रकाश आया है. इसके पूर्व भी अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में एक लावारिस शव को चूहों ने नोच डाला था. अस्पताल के शव गृह में भी छह शव रखने के लिए फ्रीजर है उसमें से भी दो खराब है. शवगृह में किसी तरह 10 से 12 शवों को रखा गया है, जिससे शवगृह के आस पास बदबू फैल रही है. इन शवों की भी सुध लेने वाला कोई नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही