Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दबंग पड़ोसी ने मुख्य द्वार पर कर दिया अवैध निर्माण, शिकायत

Jamshedpur (Rohit kumar) : सोनारी थाना अंतर्गत मरार पाड़ा बी ब्लॉक निवासी पवन कुमार साहू इन दिनों अपने पड़ोसी द्वारा घर के प्रवेश द्वार पर अवैध निर्माण को लेकर परेशान है. इसको लेकर पवन ने अपने पड़ोसी रणधीर चौधरी से भी बात की पर उन्होंने उनकी एक न सुनी और अवैध निर्माण जारी रखा. हालात ये है कि पवन को अपने घर के मुख्य द्वार से बाहर निकलने में कठिनाई होती है. इसको लेकर पवन ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत भी की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. अंत में पवन ने टाटा स्टील यूआईएसएल के लैंड डिपार्टमेंट से मामले की लिखित शिकायत की है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-chief-minister-dal-bhat-scheme-center-closed-for-several-days/">डुमरिया

: मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केंद्र कई दिनों से बंद

मुख्य द्वार पर कर दिया है अतिक्रमण

पवन ने बताया कि वह अपने गांव में रहते हैं. हाल ही में मां की मौत के बाद वह सोनारी में अपने घर आए तो पाया कि पड़ोसी रणधीर ने घर के आगे अवैध तरीके से निर्माण कर दिया है, जिससे उन्हें घर ने निकलने में परेशानी होती है. उन्होंने रणधीर से बात करनी की कोशिश की तो वह मारपीट पर उतारू हो गया. अंत में इसकी शिकायत लैंड डिपार्टमेंट से की. सोमवार को डिपार्टमेंट से लोग आए थे. उन्होंने रणधीर को अवैध निर्माण हटाने को कहा पर अब तक रणधीर ने अवैध निर्माण नहीं हटाया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही