Search

 
 
 

जमशेदपुर : दोमुहानी संगम महोत्सव भव्य गंगा आरती के साथ संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : राष्ट्रव्यापी महापर्व के रूप में विख्यात मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सोनारी स्थित दोमुहानी संगम घाट पर हिन्दू उत्सव समिति एवं उम्मीद एक अभियान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय `दोमुहानी संगम महोत्सव` रविवार को भव्य `गंगा आरती` के साथ संपन्न हुआ. जमशेदपुर वासियों के लिए बनारस एवं हरिद्वार की तर्ज पर गंगा आरती का दिव्य दर्शन इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा. इसे भी पढ़ें : जेएससीए">https://lagatar.in/jsca-tennis-championship-dhoni-and-sumit-pair-won-the-first-match/">जेएससीए

टेनिस चैंपियनशिप: धोनी और सुमित की जोड़ी ने जीता पहला मुकाबला

स्वस्तिवाचन व देव पूजन के साथ शुभारम्भ

मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया. तत्पश्चात बनारस से आये विशेषज्ञ ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन व देव पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया. इसे भी पढ़ें : 25">https://lagatar.in/pm-will-address-new-voters-on-25th/">25

को पीएम करेंगे नये मतदाताओं को संबोधित

दोमुहानी संगम स्थल को नयी पहचान दे रहा यह महोत्सव : बन्ना गुप्ता

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्र बन्ना गुप्ता ने मुख्य यजमान के रूप में देव पूजन किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस उत्सव की योजना के प्रारम्भ से ही हिन्दू उत्सव समिति एवं उम्मीद की पूरी टीम उनके संपर्क में थी और सरकार की ओर से भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये हरसंभव प्रयास किया गया है. उन्होंने समिति के प्रति आभार व्यक्त हुए कहा कि आयोजन समिति ने झारखंड के सबसे लोकप्रिय लोकपर्व को संजोकर रखने का एक सफल प्रयास किया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-corporation-will-clean-the-temples-of-the-city-till-21-under-the-swachh-teerth-abhiyan/">धनबाद

: स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत 21 तक शहर के मंदिरों की सफाई करेगा निगम

5100 दीपक से जगमगा उठा संगम स्थल

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं श्रधालुओं ने संगम तट पर 5100 दिये प्रज्वलित कर दिव्य वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. साथ ही साथ विशालकाय अल्पना दीपक की रौशनी में अद्भुत सौदर्य प्रदर्शित करने का कार्य कर रही थी. इस दौरान हजारों श्रद्धालुओ ने हर हर गंगे का उदघोष कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-city-residents-are-sending-suggestions-to-the-district-administration-to-improve-the-traffic-system/">जमशेदपुर

: ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने के लिए शहरवासी जिला प्रशासन को भेज रहे सुझाव

आयोजन में इनकी रही भूमिका एवं उपस्थिति

कार्यक्रम में हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रविप्रकाश सिंह व उम्मीद एक अभियान के अध्यक्ष सुखदेव सिंह, शिवशंकर सिंह, नीरज सिंह, अविनाश सिंह, राजा शंकर रेड्डी, अमरनाथ, अभिषेक, अभिमन्यु सिंह समेत सम्पूर्ण टीम की की सराहनीय भूमिका रही. कार्यक्रम में अयोध्या से आये विशम्भर महाराज, मनोज सिंह, शिव शंकर सिंह, उद्योगपति ज्ञान चंद जायसवाल, जिला परिषद सदस्य कविता परमार, सेवानिवृत पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव रंजन सिंह पूर्व, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिलाध्यक्ष पप्पू सिंह समेत हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही