Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा में गुरुद्वारा का ताला तोड़कर दान पेटी की चोरी

Jamshedpur (Rohit Kumar) : बागबेड़ा थाना अंतर्गत सिदो-कान्हो मैदान के पास स्थित गुरुद्वारा का ताला तोड़ चोरों ने दान पेटी की चोरी कर ली. चोरी की जानकारी तब हुई जब मंगलवार सुबह गुरुद्वारा की सेवादार मनिंदर कौर गुरुद्वारा खोलने पहुंची. उन्होंने पाया कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. अंदर जाने पर पता चला कि अंदर रखा दानपेटी गायब है. पीछे का दरवाजा भी खुला हुआ था. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अन्य लोगों को दी. इधर, मामले की जानकारी बागबेड़ा पुलिस को भी दी गई है. मनिंदर कौर ने बताया कि वह हर दिन गुरुद्वारा खोलने पहुंचती है. साफ-सफाई करने के बाद गुरुद्वारा में पाठ शुरू किया जाता है. आज जब वह गुरुद्वारा पहुंची तो पाया कि गुरुद्वारा में चोरी हो गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-and-superintendent-of-police-inaugurated-newly-constructed-police-guest-house/">चाईबासा

: विधायक व पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस का किया उद्घाटन

हर साल बैसाखी में खुलता है दानपेटी

मनिंदर ने बताया कि हर साल बैसाखी में दानपेटी को खोला जाता है. दानपेटी में लगभग 30 से 35 हजार रुपये होंगे. चोर दानपेटी को भी अपने साथ ले गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि चोरों ने पास ही एक मंदिर से भी कुछ सामानों की चोरी की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही