Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा क्षेत्र में जिला परिषद प्रत्याशी डॉ. कविता परमार का डोर टू डोर कार्यक्रम जारी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड के जिला परिषद सीट-आठ से दूसरी बार खड़ी डॉ. कविता परमार का डोर टू डोर कार्यक्रम निरंतर जारी हैं. बुधवार को बागबेड़ा क्षेत्र में उन्होंने कई मुहल्लों का दौरा किया. इस दौरान सीपी टोला में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्याशी कविता परमार ने स्थानीय जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जिला परिषद की सीट संख्या आठ के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों में अशानुकूल विकास नहीं हुआ है, इसलिए जनता के आग्रह पर वे दुबारा खड़ी हुई हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि उन्हें अवसर दें, वे शिकायत का मौका नहीं देंगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-east-area-will-be-covered-with-36-schemes-worth-more-than-15-crores-50000-trees-will-be-planted/">जमशेदपुर:

15 करोड़ से अधिक की 36 योजनाओं से पूर्वी इलाका होगा चकाचक, लगाए जाएंगे 50000 पेड़

निवर्तमान मुखिया व प्रत्याशी समर्थन में आए

नुक्कड़ सभा में मध्य बागबेड़ा पंचायत के निवर्तमान मुखिया पहाड़ सिंह, मुखिया प्रत्याशी बैशाली सिंह व अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे. सभी ने जिला परिषद प्रत्याशी का समर्थन किया. इस दौरान स्थानीय निवासी समाजसेवी खिरोद गोप ने क्षेत्र की जनता से शिक्षित, ईमानदार व सुयोग्य प्रत्याशी का चुनाव करने की अपील की. विदित हो कि जिप-आठ से निवर्तमान प्रत्याशी किशोर यादव की पत्नी दूसरी बार खड़ी हो रही हैं. वर्ष 2010 के चुनाव में वे पहली बार पार्षद बनी थी जबकि 2015 के चुनाव में उनके पति किशोर यादव निर्वाचित हुए. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-three-miscreants-who-robbed-mobiles-were-caught-by-bistupur-police/">जमशेदपुर:

मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाशों को बिष्टुपुर पुलिस ने दबोचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही