Search

 
 
 

जमशेदपुर : ट्यूब डिवीजन में घर से घर तक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 
Jamshedpur : टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन ने सोमवार को कंपनी के ऑडिटोरियम में अपने घर से घर तक कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में पीटी मिल्स के हेड धनंजय कुमार ने कहा कि टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन हर कर्मचारी की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. सुरक्षा यहां कोई विकल्प नहीं है, बल्कि एक वादा है. ट्यूब डिवीजन जेडीसी के चेयरमैन ब्रजेश सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि टाटा स्टील ट्यूब्स डिवीजन में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति किसी भी काम के लिए सुरक्षित और खुश घर वापस जाए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-awareness-campaign-launched-in-barajamda-and-guwa-railway-station-area/">किरीबुरु

: बड़ाजामदा व गुवा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चलाया गया जागरुकता अभियान 
इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन पीटी मिल्स के हेड धनंजय कुमार और ट्यूब डिवीजन जेडीसी के चेयरमैन बृजेश कुमार सिंह, सेफ्टी और एचआरएम टीम के प्रतिनिधि ने किया. ट्यूब डिवीजन के सत्र में कुल 55 ठेकेदार कर्मचारियों और उनकी पत्नी ने भाग लिया. प्रतिभागियों ने अपने प्रियजनों के लिए सुरक्षा पर ध्यान देने के साथ इस कार्यक्रम को नियमित रूप से आयोजित करने के लिए ट्यूब डिवीजन प्रबंधन और संघ के प्रति आभार व्यक्त किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही