Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस हिरासत में दहेज प्रताड़ना का आरोपी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोलमुरी रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी कोमल कुमारी ने अपने पति गौरव चौधरी पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही गौरव द्वारा केस उठाने की धमकी दी जा रही थी. इधर, गुरुवार को कोमल एसएसपी से मिलने पहुंची और उचित कार्रवाई की मांग की. एसएसपी के आदेश पर साकची पुलिस ने गौरव को हिरासत में लिया है. पीड़िता ने बताया कि अक्टूबर 2021 में उसकी शादी साकची स्टेट माइल रोड निवासी गौरव चौधरी से हुई थी. शादी के तीसरे दिन से ही ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. नवंबर 2022 में साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही गौरव उसे धमकी दे रहा था. बावजूद इसके पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया. थक हारकर उसने एसएसपी से मामले की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौरव को हिरासत में लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abvps-lbsm-college-unit-reconstituted-hrithik-singh-becomes-president/">जमशेदपुर

: अभाविप की एलबीएसएम कॉलेज इकाई का पुनर्गठन, रितिक सिंह बने अध्यक्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही