Search

 
 
 

जमशेदपुर:  एनएच 33 में हॉस्टल में नर्सिंग व सिलाई की दर्जन भर छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : मानगो के एनएच 33 बिग बाजार के ठीक बगल में दीनदयाल उपाध्याय कौशन विकास केंद्र का संचालन किया जाता है. इस केंद्र में नर्सिंग और सिलाई कढ़ाई सीखने वाली दर्जन भर से ज्यादा छात्राओं को मंगलवार को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत पर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसमें से कुछ की हालत काफी बिगड़ी हुई है. फूड प्वाइजनिंग की घटना के बाद केंद्र के लोग मामले को दबाने में लगे हुये हैं.   [caption id="attachment_337409" align="aligncenter" width="395"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/FOOD-2-300x200.jpeg"

alt="" width="395" height="263" /> एमजीएम अस्पताल पहुंची छात्रायें अपनी बारी की प्रतीक्षा करते हुये.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-there-is-no-net-facility-in-mgm-hospital-since-5-days-manual-work-is-going-on/">जमशेदपुर:

 एमजीएम अस्पताल में 5 दिनों से नेट की सुविधा नहीं, काम हो रहा मैनुवल

इसका चल रहा है अस्पताल में इलाज

जादूगोड़ा नरसिंहगढ़ की रहने वाली प्रतीमा मुर्मू, मुसाबनी की सुखी सबर, धनबाद की सीता कुमारी, रीना कुमार के अलावा अन्य छात्राओं का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. फूड प्वाइजनिंग की सूचना मिलते ही एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर भी सतर्क हो गये हैं और सभी का इलाज ठीक से कर रहे हैं.

रात का खाना खाते ही होने लगी उल्टी-दस्त की शिकायत

अस्पताल में भर्ती मुखी सबर ने बताया कि सभी ने सोमवार की रात को हॉस्टल का खाना खाया था. खाना में उन्हें रोटी, दाल और भुंजिया दिया गया था. इसके बाद से ही उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. पास से दवाई लाकर खाने पर सुधार नहीं आने पर दूसरे दिन मंगलवार को उसे दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र से सीधे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

केंद्र के लोग मामले को दबाने में जुटे

हॉस्टल की सभी छात्राओं को लेकर केंद्र की जेबा नामक महिला भी पहुंची हुई है, लेकिन वह मामले को दबाने में लगी हुई है. वह सभी को कहने के लिये बोल रही थी कि बाहर के होटल का खाना खाने से ऐसी हालत हुई है. फिलहाल अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-second-marriage-of-first-wife-living-in-parsudih/">जमशेदपुर:

 परसुडीह में पहली पत्नी के रहते की दूसरी शादी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही