Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिरसानगर में दर्जनों लोगों ने ली भाजमो की सदस्यता, पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : भाजमो बिरसानगर (पूर्वी) मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बिरसानगर जोन नंबर 6 दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित हुई. इस दौरान दर्जनों की संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की. भाजमो नेताओं ने सभी नए सदस्यों का माला पहनकर अभिनंदन किया. बैठक में क्षेत्र में बिजली की अनियमित आपूर्ति के खिलाफ आगामी 9 सितंबर को विद्युत महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन करने तथा तालाबंदी को सफल बनाने की सभी से अपील की गई. बिजली कटौती से त्रस्त बिरसानगर की जनता ने विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की सहमति प्रदान की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mps-office-opened-in-the-block-headquarters-there-will-be-speed-in-the-solution-of-public-problems/">जमशेदपुर

: प्रखंड मुख्यालय में खुला सांसद का कार्यालय, जन समस्याओं के समाधान में आएगी तेजी

बैठक में ये लोग थे मौजूद

बैठक को केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर राव, जिला मंत्री विकाश गुप्ता एवं राजेश कुमार ने संबोधित किया. मौके पर जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के मंत्री कुंदन मुखी, संतोष श्रीवास्तव, प्रेमरंजन घोष, एस ऐन मिश्रा, मनजोत सिंह, डब्लू बर्नेट, नंदिता गगराई, संदीप यादव रामनाथ दास, विनय कुमार, राघवेन्द्र मिश्रा, अक्षयलाल पंडित सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ganpati-worshiped-with-1101-rose-flowers-mla-mangal-kalindi-joined/">जमशेदपुर

: 1101 गुलाब फूल से गणपति की हुई पूजा, शामिल हुए विधायक मंगल कालिंदी
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही