Jamshedpur (Sunil Pandey) : घाघीडीह सेंट्रल जेल के पीछे रैयती जमीन पर स्थित दर्जनभर पेड़ काट दिया गया. इसकी जानकारी वन्य विभाग को होने के बाद विभाग के रेंजर एवं अन्य अधिकारियों ने मौके पर छापा मारकर काटा गया पेड़ जब्त कर लिया. काटा गया पेड़ गणेश भूमिज की रैयती जमीन पर स्थित थे. गणेश भूमिज ने पेड़ काटने वाले का नाम देवाशीष मांझी बताया. उसने बताया कि काटा गया पेड़ उसके पूर्वजों ने लगाया था. दूसरी ओर देवाशीष मांझी का कहना है कि उसने गणेश भूमिज के परिजनों से जमीन खरीद ली है. हालांकि उसके द्वारा जमीन का कागजात प्रस्तूत नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jmm-workers-paid-tribute-to-maharana-pratap-at-marine-drive-chowk/">जमशेदपुर
: झामुमो कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप को मेरिन ड्राईव चौक पर दी श्रद्धांजलि
: एलबीएसएम कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप [wpse_comments_template]
: झामुमो कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप को मेरिन ड्राईव चौक पर दी श्रद्धांजलि
वीर युवा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष ने की शिकायत
पेड़ काटे जाने की शिकायत वीर युवा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष सह पोटका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी वीर सिंह देवगम ने डीएफओ से की. जिसके बाद वन्य विभाग हरकत में आया. वीर सिंह देवगम ने बताया कि वे एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं. घाघीडीह जेल के पीछे स्थित रास्ते से वे गुजर रहे थे. उसी दौरान उन्होंने हरा-भरा पेड़ कटा हुआ देखा. तुरंत इसकी जानकारी विभाग को दी. हालांकि स्थानीय लोग पहले से ही रेंजर को फोन कर रहे थे. लेकिन रेंजर के द्वारा कोई तरजीह नहीं दी गई. जिसके बाद डीएफओ से शिकायत की गई. काटा गया पेड़ का जिम्मानामा रैयतदार गणेश भूमिज को दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-scholarship-will-be-given-to-the-outstanding-students-of-lbsm-college/">जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप [wpse_comments_template]
Leave a Comment